मध्य प्रदेश इकाई की पहली बैठक उज्जैन में संपन्न — संगठन विस्तार और वैदिक राष्ट्र निर्माण का संकल्प

*मध्य प्रदेश इकाई की पहली बैठक उज्जैन में संपन्न — संगठन विस्तार और वैदिक राष्ट्र निर्माण का संकल्प*
उज्जैन (मध्य प्रदेश)।
आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की पहली प्रादेशिक बैठक उज्जैन के त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव जी ने की।

बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् और वाहे गुरु की गुरुवाणी से हुआ। तत्पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत और विस्तृत बनाने के लिए अपने विचार रखे। संगठन में नई ऊर्जा का संचार:
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति से संगठन में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में कहा कि संगठन समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु सदैव समर्पित रहेगा।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारी:
इस अवसर पर —

पुष्पा चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा)

चंद्र मोहन श्रीवास्तव

राजेन्द्र सिंह राजपूत

हरदीप सिंह होड़ा

विनीत कानूनगो

श्रीमती संतोष गोड

दीपा गोगले

वैभव जायसवाल

अदिति सोनी यादव

वैष्णवी वर्मा

प्रकाश मालवीय

डॉ. कमल चौहान

जितेन्द्र जी

शर्मा जी
तथा प्रदेश के अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई जिम्मेदारी:
बैठक के दौरान नीरज जी मालवीय को उज्जैन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

🕉️ संगठन के प्रमुख उद्देश्य:
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का मूल संकल्प है —

भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

गौ माता की सेवा हेतु हर नगर में गौशाला की स्थापना।

गुरुकुल एवं संस्कार शाला के माध्यम से वैदिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति का प्रसार करना।

🇮🇳 जय हिंद, जय भारत!
✍️ विजय श्रीवास्तव
प्रदेश अध्यक्ष — राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा, मध्य प्रदेश इकाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *