ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में “एक पेड़ माॅ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में “एक पेड़ माॅ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। आज मध्य विधानसभा के मंडल-4 के वसीरतगंज में स्थित तिकोना पार्क, मालवीय नगर वार्ड, चित्ताखेडा, राजाजीपुरम एवं मोतीझील कालोनी में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “एक पेड़ माॅ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा एक पेड़ माॅ के नाम वृक्ष का वृक्षरोपण करते हुए लोगो से पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए शपथ ली एवं लोगो से रोपित किये गये पौधो को रक्षित करने की शपथ भी दिलायी। राजीव मिश्रा द्वारा कहा गया कि पौधो को रोपित करना ही हमारा लक्ष्य नही होना चाहिए बल्कि उनकी रक्षा करना एवं सिंचाई व्यवस्था करना भी हमारा कर्तव्य है। तभी हम पृथ्वी को हराभरा रख सकते है।
इस अवसर पर उप विजेता मध्य विधानसभा रजनीश गुप्ता एवं राजीव मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को वृक्ष वितरित किया गया। रजनीश गुप्ता ने कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार है एवं प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं क्योंकि हरे वृक्ष हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत , पूर्व पार्षद श्रीमती रीना विक्रम, शक्ति केंद्र संयोजक आनंद शर्मा, वार्ड अध्यक्ष नवीन विरमानी पार्षद गिरीश गुप्ता , मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, सोशल मीडिया संयोजक देवा आशीष, शक्ति केंद्र संयोजक आनंद शर्मा, हेमराज शर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *