धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा

पक्के पोखरे पर धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा

शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार-धनंजय विश्वकर्मा

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जर्रों के पक्के पोखरे पर प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव और मल्हनी ग्रामसभा के प्रधान पति मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन हुआ जहां छठ व्रती महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ घाट पर पहुंची।रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देखकर व्रत का समापन किया। यह व्रत संतान प्राप्ति व सुख—शांति के लिए किया जाता है। माताएं—बहनें 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा व्रत अनुष्ठान माना जाता है। कहा जाता है कि जो कोई छठी मैया का निर्मल मन से पूजा अर्चना करता है, उसे संतान प्राप्ति सहित सुख शांति प्रदान होता है।
छठ पूजा करने के लिए जर्रों गांव के पक्के पोखरे पर आस-पास गांव के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव, प्रधान रामवृक्ष बनवासी व मल्हनी प्रधानपति मुकेश गुप्ता, पिंटू अग्रहरी, कल्लू अग्रहरी यूबीआई राहुल कुमार उर्फ गोरख, आदित्य अग्रहरी जितेंद्र गोलू, शनि सेठ, रवि, संतोष, गोलू मोदनवाल, संदीप, विशाल नौनीत यादव, राहुल, गौतम विकास आदि लोग जनसहयोग में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *