मल्हनी विधयाक लकी यादव व पुलिस के बीच देर रात हुई तीखी नोक झोंक

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

मामला बीती रात पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार व जेई द्वारा नाली निर्माण कराए जाने के दौरान हुई घटना

जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा के पास बने विधायक आवास पर देर रात पुलिसिया तांडव हुआ।
मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव के आवास पर पुलिसिया तांडव का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक लकी यादव ने सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य करा रहे है कुछ सरकारी कर्मचारियों जेई व ठेकेदार को बंधक बनाया था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले विधायक को समझाने का किया प्रयास फिर विधायक के साथ धक्का मुक्की कर कर्मचारी को विधायक के कब्जे से छुड़ाया।
विधायक के साथ पुलिस कर्मियों की तीखी झड़प भी हुई ।बीच बचाव में आये समर्थकों के साथ भी पुलिस तांडव व मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
वही इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए मल्हनी विधायक लकी यादव ने बताया कि बीती रात उनके आवास के नीचे और बगल में कुछ संदिग्ध लोग घुस रहे थे जिसको उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में अपने लैपटॉप में देखा और अपने लोगों को नीचे उनको पकड़ने के लिए भेजा वह भागने लगे इस पर दौड़ाकर पकड़ा गया साथ ही उन्होंने इन संदिग्ध लोगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी फोन कर मामले से अवगत कराया लेकिन काफी देर बाद कोई भी नहीं पहुंचा फिर हमने सीओ सिटी को भी फोन किया काफी देर बाद मौके पर लाइन बाजार पुलिस पहुंची मामले की जानकारी ले रहे थे कि इसी बीच चौकी इंचार्ज सरायपोख्ता भी पहुंच गए पुलिस वालों ने मेरे साथ अभद्रता किया है मेरा कॉलर पकड़ा है मैंने सिर्फ उनसे चौथे आदमी को पहचान कराने की बात कही थी। थोड़ी देर बाद में कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए और जबरदस्ती लोगों को ले जाने लगे मैंने कहा कि चौथे आदमी से पहचान कराइए फिर सब को ले जाइए भीमराव के लिए घर के बाहर आई मेरी भाभी और मेरी वाइफ से भी धक्का-मुक्की किया गया लिए ।हम इस मामले को सदन में उठाएंगे साथ ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराएंगे हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बंधक नहीं बनाया है किसी भी व्यक्ति ने दारु नहीं पी रखी थी।
वह इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती रात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हनी विधायक के आवास के पास पीडब्ल्यूडी के तथाकथित जेई और ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के संबंध में खुदाई की जा रही थी इस दौरान उन्हें बंधक बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई इस पर पुलिस मौके पर पहुंची है बंधक बनाए लोगों को मुक्त कराया है विधयाक आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने विधायक व और घर के महिलाओं के साथ अभद्रता हुई है इसकी जांच की जा रही है तथ्य और साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले को लेकर सपा जिला अध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल के नेतृत्व में मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इस मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को निष्पक्ष जांच करने की माग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *