महंगाई की मार सिलेंडर की कीमत 900 के पार घरों में फिर जलने लगे चूल्हे

 

गोरखपुर मंडल प्रभारी आशुतोष चौधरी

गैस सिलेंडर से टूटने लगा नाता उज्जवला का उजाला खत्म गांव हो रहे हैं धुआ धुआ।

गरीब का गैस से नाता टूटने लगा है गैस का सिलेंडर ₹900 के ऊपर पहुंचने से उज्जवला योजना के ज्यादातर लाभार्थियों का गैस सिलेंडर चूल्हे से निकलकर ताक पर जा पहुंचा है उज्जवला योजना के फ्लॉप होने से जहां गांवो में फिर से चूल्हे जलने लगे वही सरकार को भी करोड़ों रुपए का चूना लग गया गैस सिलेंडर महंगा होने से लोगों ने रिफिल कराना बंद कर दिया है केंद्र सरकार ने जैसे ही सब्सिडी बंद की लोगों ने सिलेंडर लेनी बंद कर दी गैस सिलेंडर महंगा होने से ज्यादातर लाभार्थियों ने लकड़ी जलाने में ही भलाई समझी शहरी क्षेत्र में तो फिर भी कुछ रिफिल ली जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में तो शायद ही कोई घर हो जो अब इस योजना का लाभ उठा रहा हो।