महाकुंभ में सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव को जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा किया गया सम्मानित
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। महाकुंभ में सराहनीय योगदान के लिए बड़ा स्थान दशरथ महल में सरकारी कर्मचारी अधिकारी, पुलिसकर्मी व सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महाकुंभ के दौरान कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए रोनाही थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव को राम नाम की पटिका पहनाकर फूल पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उन्हें यह सम्मान अयोध्या जनपद के जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह की ओर से दिया गया।

