जौनपुर सू.वि.: महामारी को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस महामारी को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं । अगर लक्षण पहचानकर समय से इलाज शुरू किया जाए तो इस महामारी से बचाव किया जा सकता है। विकास खण्ड करंजाकला की ग्राम पंचायत बघैला की 55 वर्षीय द्रोपदी देवी का कहना है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद बिना समय गवाएं कोविड-19 के स्पेशल हॉस्पिटल भर्ती हुए जहां पर डॉक्टरों द्वारा चेकअप कराया गया और दवा अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया जिसके कारण 21 मई 2021 को मैं स्वस्थ होकर घर जा रही हूं। डॉक्टरों द्वारा बताया गया की दिनचर्या का प्रतिदिन पालन करुगी ताकि पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊ। मै आम जनमानस से कहना चाहूंगी कि कोरोना लक्षण दिखते ही इलाज प्रारंभ कर दें,जिससे रोग की गंभीरता से बचा जा सके साथ ही विपरीत समय में साथ देने के लिए अस्पतालों के डॉक्टरों नर्सों व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को धन्यवाद देती हूं।

