महामारी जन शिकायत समिति( पेडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक में समिति के सदस्यो द्वारा कुल 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया । जिसमें दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने के संदर्भ में डॉक्टर नरेंद्र कुमार से आख्या लेने को निर्देशित किया ,वहीं दैनिक जागरण में प्रकाशित दूसरी खबर कोरोना के तीसरी लहर के लिए क्या तैयारी की जा रही है ,इसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी से आख्या प्रस्तुत करने साथ ही दैनिक जागरण में ही प्रकाशित करंजाकला के बघैला अंत्येष्टि स्थल पर टीन शेड नहीं लगाने के संदर्भ में खण्डविकास अधिकारी करंजाकला को आख्या देने को कहा गया l इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विकास ,सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर एस के यादव ,जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय उपस्थित रहे।

