महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला अपनी सूझबूझ से कई परिवारों को टूटने से बचाने का कर रही सराहनीय कार्य
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।रविवार को पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को समाज द्वारा सम्मानित भी किया गया।देखा जाये तो इस अवसर पर अगर महिला पुलिस कर्मियों के साहस समर्पण और संवेदनशीलता की बात ना करें तो गलत होगा।जी हाँ हम बात कर रहे हैं अयोध्या जनपद के महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला तथा उनकी टीम की। देखा जाए तो महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला अपनी टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक चेतना,महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़,महिला उप निरीक्षक प्रिया,उप निरीक्षक संजीव मिश्रा,कांस्टेबल ज्योतिमा, नेहा मिश्रा,साक्षी शुक्ला, पायल, सरोज, रंगीता साहनी सहित अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ सराहनीय कार्य कर रही हैं।देखा जाये तो वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी टीम के साथ अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।बल्कि समाज में सुरक्षा का भरोसा (जैसे एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्पलाइन) के तहत काम कर रही है।वर्दी में नारी शक्ति का समर्पण, देश की रक्षा और प्रगति का एक सशक्त प्रतीक है।वे महिला पुलिस कर्मियो के महिलाओं को सुरक्षा की भावना देती हैं, जो आत्मविश्वासी समाज के लिए जरूरी है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अगर उनकी वह उनकी टीम की सहाना की जाए तो बहुत कम है क्योंकि एक तरफ जहां महिला थाना परिसर में आधे से ज्यादा अधिक मामले पति पत्नी के विवाद से संबंधित आते हैं।लेकिन अपनी सूझबूझ से वे तथा उनकी टीम द्वारा किसी बात को लेकर दो पति-पत्नी के बीच हो रही अनबन को दूर करके और अच्छी काउंसलिंग कर एक बार फिर से एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लेती हैं और यह एक ही नहीं कई दर्जन मामलों ऐसे आए जिसे इन्होंने अपनी अपनी सूझबूझ से और काउंसलिंग कर कई परिवारों को टूटने से बचाया। इसके अलावा वे और उनकी टीम द्वारा बीच-बीच में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत केंद्रवा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अधिकार पंपलेट बैनर के माध्यम से करती हुई दिखाई देती हैं। इसके साथ ही साथ उनकी टीम द्वारा अयोध्या नगरी में विभिन्न मेलों व अन्य आज को में भी उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सराहनीय भूमिका करते हुए दिखाई देती हैं।

