गोरखपुर खजनी डी के यू हिंदी संवादाता रवि कुमार : शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र उरवा में हुआ। जिसमें विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर निराकरण की मांग की गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चंद्र पूर्व जिला अध्यक्ष भक्त राज त्रिपाठी संयुक्त रूप में धरना प्रदर्शन में पुरानी पेंशन बहाली, छात्रों बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पानी,चहार दीवारी। प्रत्येक कक्षा पर एक शिक्षक, लिपिक और चौकीदार,17140 व 18150 की विसंगति दूर करने,रसोईयों का प्रतिमाह 10 हजार वेतन सहित 21 मांगे शामिल की गई हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर एक छत के नीचे कार्य करने वाले जिले में कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों का प्रदर्शन हुआ। समस्त ब्लॉको मे स्थिति ब्लॉक संसाधन केंदो पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री के नेतृत्व मे सभी के हितों की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए 11 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया

