मां दुर्गा जी विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ|

siddiqpur

जौनपुर

देश की उपासना न्यूज़

मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को होगी।

विद्यालय के उप प्रबंधक सूर्यांश सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र-2022-23 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न कक्षाओं में पंजीकरण के लिए फार्म वितरण किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा आगामी 13 मार्च को होगी।विद्यालय खुलने के बाद कोविड-19 का पालन कराया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए छात्र व अभिभावक कोविड नियमों का पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण न फैले और देश को वैश्विक महामारी से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *