माउंट आबू से चलकर यात्रा शाहजहांपुर पहुंची: रमेश भइया

माउंट आबू से चलकर यात्रा शाहजहांपुर पहुंची: रमेश भइया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

शाहजहांपुर। महिलाओं के प्रति हो रहे दुराचार को समाज से मिटाने का संदेश देने निकली जागते रहो यात्रा का स्वागत करने सहयोग संस्था परिवार पहुंचा छीतेपुर गांव! सभी ने विन्या क्रीड़ांगन में किया वृक्षारोपण और संरक्षक श्री शहनवाज खान का संस्कार केंद्र के सैकड़ों गरीब बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन। जागते रहो यात्रा के संयोजक श्री राजेंद्र यादव हरियाणा ने अपने संबोधन में बताया कि जब तक हम हर बेटी को अपनी बेटी नहीं समझेंगे या सबके सुखंदुख में शामिल नहीं होंगे तब तक मात्र कानून ही नहीं भावना से यह कलंक मिट सकेगा। जम्मू बेन के शुभ मंगल हो।शुभ मंगल हो।से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों के खेल भी खिलाए। सहयोग के सहयोगी श्री महेंद्र कुमार दुबे ने यात्रा टोली का स्वागतं करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि माउंट आबू से चलकर यात्रा यहां पहुंची।इतने सुंदर संदेश से सभी को।लाभान्वित किया। अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव पुनीत मनीषी डा अनवर और शुभम जी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संचालन कौशल कुमार और धन्यवाद श्री हरवंश कुमार ने।दिया। श्री विजेंद्र अवस्थी ने सभी अतिथियों का खूब प्रसन्नता से स्वागत किया। श्री रमेश भईया की मौन साधना का सभी को सानिध्य मिला। सभी ने शहनबाज जी के जन्मदिन की मिठाई खाई। महेंद्र भाई ने केले का और कौशल जी ने बच्चों को टूथ ब्रश भी वितरित किए। सभी ने प्रार्थना में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *