मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का सम्मान समारोह कार्यक्रम 31 अगस्त को

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मानवाधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम 31 अगस्त को अपराहन 1:00 बजे उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी विभूति खंड गोमती नगर में किया जाएगा। विधि एवं न्याय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक मुख्य अतिथि रहेंगे। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नीरज प्रताप सिंह रहेंगे। इस अवसर पर आईएएस ज़ुहैर बिन सगीर, आईपीएस सैयद मोहम्मद कासिम आब्दी की उपस्थिति में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। समाजसेवियों को सम्मान पत्र भेंट कर मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष कुमार दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा , राष्ट्रीय संगठन मंत्री मधुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शिवेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री मंजू चौहान, जिला सचिव बविता चौहान ने समाजसेवियों, अतिथियों को आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *