मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से मुक्त जीवन ‘ पर दो सत्रों में हुई चर्चा

मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से मुक्त जीवन ‘ पर दो सत्रों में हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। चरक & सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय शिविर का आज तृतीय दिवस रहा l इस उपलक्ष्य में आज वर्तमान समय में युवाओं की सबसे प्रमुख समस्या माने जाने वाले विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से मुक्त जीवन ‘ पर दो सत्रों में चर्चा और विशेष सत्र का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके किया l
इस अवसर पर छात्रों के आध्यात्मिक विकास हेतु आमंत्रित मुख्य अतिथि इस्कॉन संस्था के आध्यात्मिक गुरु श्रीमान अपरिमेय श्याम दास ने बच्चों के आध्यात्मिक विकास हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करके उन्हें आनंदपूर्ण जीवन के गुण सिखाए l द्वितीय सत्र में संवाद के माध्यम से इस्कॉन गुरुओं ने छात्रों के आध्यात्मिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया तथा उनकी चिंताओं का समाधान किया l
इस्कॉन भक्त सत्यम प्रभु तथा उनकी टीम ने छात्रों के साथ संगीतमय भजन की भी प्रस्तुति की l
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने मुख्य अतिथियों तथा एन एस एस सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद करते हुए छात्रों को तनावमुक्त जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के सुझाव दिएl
कार्यक्रम संयोजक डॉ इरम दीवा ने भी छात्रों के साथ अपने आध्यात्मिक अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को इससे जुड़ने का आह्वान किया l
संस्थान की प्राचार्या डॉ अनुराधा त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय प्रतिभाग करते हुए सभी अतिथि और वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की सराहना की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *