माह जनवरी 2026 की शिक्षक संकुल संगोष्ठी का किया गया आयोजन
ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
जौनपुर : शासन के निर्देशानुसार महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा प्रेषित एजेण्डा के अनुसार न्याय पंचायत नेहरूनगर सिरकोनी जौनपुर में आज दिनांक 20 -01-2026 को माह जनवरी 2026 की शिक्षक संकुल संगोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम में किया गया। संगोष्ठी का प्रारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वन्दना सिंह द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख धूप-दीप प्रज्वलित करके किया गया। जनपद स्तर से आज की गोष्ठी का निरीक्षण और संचालन करने हेतु उपस्थित ए आर पी विक्रांत कुमार जायसवाल, प्रथम संस्था के मण्डल समन्वयक राहुल वर्मा, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक प्रवेश कुमार यादव तथा नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके आज की संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा एजेण्डा आधारित समस्त विन्दुओं पर सबका ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्देशित गतिविधियां कराई गईं।
आज की संगोष्ठी में ए आर पी विक्रांत कुमार जायसवाल, प्रथम संस्था के मंडल समन्वयक राहुल वर्मा, जिला समन्वयक प्रवेश कुमार यादव द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित सभी शैक्षणिक स्टाफ से क्रमशः बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, निपुण आकलन , कक्षा चार व पांच के बच्चों के उपचारात्मक शिक्षण तथा यू-डायस व डी बी टी सम्बन्धी सभी कार्य समय से पूर्ण करने और फाइव प्वाइंट टूल किट के प्रयोग सम्बन्धी कार्यों पर चर्चा -परिचर्चा की गई। कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा निपुण ऐप तथा कर्मयोगी पोर्टल पर आ रही समस्या पर भी सबका ध्यान आकृष्ट कराया गया जिसका समाधान उपस्थित शैक्षणिक स्टाफ द्वारा आपसी विचार-विमर्श से कर लिया गया। नोडल शिक्षक संकुल द्वारा उपस्थित सभी शैक्षणिक स्टाफ को निपुण शपथ ग्रहण कराया गया । नोडल शिक्षक संकुल के साथ- साथ सभी शिक्षक संकुल क्रमशः रेखा यादव, धर्मराज, कुलदीप तथा सुनील कुमार सिंह द्वारा माह जनवरी का डी सी एफ भरकर सिंक किया गया। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज की इस संगोष्ठी में ही सभी शैक्षणिक स्टाफ को इस सत्र का आयकर आगणन पत्रक तथा आगामी सत्र हेतु शिक्षक डायरी का भी वितरण किया गया। राष्ट्रगान , उपस्थित शैक्षणिक स्टाफ के हस्ताक्षर एवं जलपान वितरण के साथ आज की संगोष्ठी का समापन किया गया। आज की इस संगोष्ठी में न्याय पंचायत नेहरूनगर के परिषदीय विद्यालयों के समस्त सम्मानित प्रधानाध्यापक गण क्रमशः विनोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव, भगेलूराम, गजेन्द्र सिंह, आनन्द निषाद, सुनील कुमार सिंह, धर्मराज, वन्दना सिंह,पुनीता यादव, संघमित्रा, आस्था राजपूत, शिवांकी सिंह, सहित कुल 69 स्टाफ में से 62 स्टाफ क्रमशः साजेश सिंह, योगेश श्रीवास्तव, त्रिपुरेश कुमार, अनिल कुमार , विनय गौतम, सजल कुमार यादव, आनन्द कुमार यादव, संतोष कुमार
यादव, विजय प्रकाश पाल, अरुणा सिंह, नलिनी सिंह,मीरा यादव, नीतू सिंह,अंजू सिंह, कृतिका सिंह, रंजना यादव, नेहा पाण्डेय, पूनम गौतम, प्रीति श्रीवास्तव,निशा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

