मिल्कीपुर-खजुरहट मार्ग पर बेहोश मिली महिला,जिला अस्पताल में भर्ती

*मिल्कीपुर-खजुरहट मार्ग पर बेहोश मिली महिला,जिला अस्पताल में भर्ती*
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग पर सोमवार की सुबह एक महिला बेहोश मिली।रनापुर गांव के पास सुबह 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने महिला को देखा। उन्होंने तुरंत इनायत नगर पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही
*प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल मोनिका गुप्ता* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी होश न आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महिला को थोड़ा होश आने पर उसने अपना नाम गुलशन बताया।वह मोनू पाण्डेय की पत्नी है और डीह दुबे का पुरवा, थाना बीकापुर की रहने वाली है।पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिलहाल, जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।वहीं इनायत नगर पुलिस लावारिस मिली महिला के मामले को लेकर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *