मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं की दिखी लंबी कतार

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं की दिखी लंबी कतार

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी थी,जहां महिलाएं और पुरुष खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार करने को मजबूर रहे ।कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल सका,जिससे उनमें नाराजगी है।स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और अनावश्यक भीड़ से बचने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद, एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें बनी रही।जिससे समस्या जस की तस जहां सैकड़ों लोग गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कतार में खड़े थे।वहाँ एजेंसी परिसर में ट्रक से सिलेंडर उतारे जा रहे थे, लेकिन मौके पर उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही थी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर गैस उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।वही एजेंसी संचालक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी के तहत लगभग 14,000 उपभोक्ता हैं।पहले प्रतिदिन करीब 180 सिलेंडरों की खपत होती थी,लेकिन इन दिनों अचानक भीड़ बढ़ गई है।उन्होंने जानकारी दी कि शुक्रवार को एक ट्रक से लगभग 450 सिलेंडर एजेंसी पर पहुंचे हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार, अब गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है और बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को घर पर सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं।इस संबंध मे पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर, रिशेष सिन्हा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के माध्यम से होम डिलीवरी दी जाएगी। बुकिंग के दो से तीन दिन के भीतर गैस उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ता एक बार सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग कर सकेंगे।उपभोक्ताओं को एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग थोड़ी देर के लिए लाइन से हटते हैं तो उनके खाली सिलेंडर गायब हो जा रहे हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *