मिशन शक्ति के तहत महिला कांस्टेबलों ने कॉलेज की छात्राओं को किया जागरूक

रिपोर्ट -जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत बुधवार को पाली नगर स्थित सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में टीम के साथ पहुँचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही घरेलू हिंसा,बाल अपराध,यौन उत्पीड़न,सेफ -अनसेफ टच आदि के संबंध में जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल शालू मलिक ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवेश,घर के आसपास या रास्ते में बालिकायें छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं तो वे तत्काल अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी दें। छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार होने पर शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बरों 1098,112,108,181,1076 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर सम्पर्क कर सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है। आपको बता दें कि महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं कालेज की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। महिला कांस्टेबल कविता चौहान एवं महिला कांस्टेबल ममता वर्मा ने भी छात्राओं को सुरक्षा संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी गई साथ ही उन्होंने कहा कि बालिकायें किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर या थाने पर सूचना दें।कहा कि घटना को छिपाने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं।बालिकाओं को भरोसा दिया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा।इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता विजेता आर्या एवं शिक्षिका प्रीती देवी साथ में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *