मिशन शक्ति जागरुकता रैली को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

मिशन शक्ति जागरुकता रैली को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर मिशन शक्ति” के चतुर्थ चरण विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर महिला पुलिस कर्मियों, डायल-112 तथा महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी । उक्त जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक
डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ/रवाना किया गया । जागरूकता रैली पुलिस लाइन जौनपुर से प्रारम्भ होकर शहर में विभिन्न स्थानों पर होते हुये शाही किला पर समापन हुआ । मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आज मिशन शक्ति के तहत चौथे चरण को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया है रैली पुलिस लाइन से चलकर शाही किले पर समाप्त होगी जहां जनप्रतिनिधि द्वारा भी इसे संबोधित किया जाएगा इसी क्रम में जनपद में भी हम लोगों द्वारा महिलाओं को जागरूक करने व उनके हितों की सुरक्षा करने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा के बारे में व अन्य तमाम तरह की महिलाओं के स्कीम के संबंध में जानकारी दिया जाएगा साथ ही नवरात्र व अन्य त्योहारों के के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा संबंधी बालिकाओं की तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा ।मुख्यमंत्री द्वारा आज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसका सीधा प्रसारण जिले में भी देखा जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मानित जन-प्रतिनिधिगण व जनपद की सम्मानित जनता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *