मि0ए0इ0डि0उ0प्र0 शाखा भदोही का चुनाव सम्पन्न

डीकेयू भदोही ब्यूरो: मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट, जनपद शाखा भदोही का चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक, प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री, पीडी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाठक, प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं राजनरायन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष, विंध्याचल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता आशीष कुमार त्रिपाठी एवं संचालन लाल जी मौर्य द्वारा किया गया। निर्वाचित पदाधिकारी -योगेश श्रीवास्तव, संरक्षक, ब्रह्म कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,लालजी मौर्य, जनपद मंत्री, धीरज कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष, नलकूप अनुरक्षण खंड भदोही, राजबहादुर, अध्यक्ष, तेज बहादुर, जिला संगठन मंत्री ज्ञानपुर नहर प्रखंड भदोही, का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ, उक्त अवसर पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *