*मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास पार्किंग में खड़ी कारों में लगी आग*
थाना ब्यूरो चीफ अमित पांडे
मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित क्रिस्टल टॉवर के सामने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास पार्किंग में खड़ी चार से पांच गाड़ियों में भीषण आग लग गई. यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब अचानक गाड़ियों से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. आग के तेजी से फैलने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए. इस बीच, घटनास्थल के आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया.

