मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव-दम्पति के सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव-दम्पति के सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए दी शुभकामनाएं
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो राजस्थान
शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया घायलों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: कस्बा निवासी व लक्ष्मणगढ़ डाकघर में एमटीएस रामावतार शर्मा के बड़े बेटे व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, कवि हरीश शर्मा के बड़े भाई चि.अमित शर्मा व सौ.कां प्रियंका के शुभ विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री शर्मा ने नव-दम्पति के सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। शादी समारोह में भाजपा नेता दिनेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, शिवभगवान बगड़िया, गोयनका स्कूल के निदेशक महेंद्र रुहेला, बनवारी मंडीवाल सहित अनेको गणमान्यजनों ने शिरकत की।
*_शादी निमंत्रण पत्र के माध्यम से दिया घायलों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश_* -: अमित व प्रियंका ने अपने शादी के निमंत्रण पत्र के माध्यम से बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का वीडियो ना बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का धर्म निभाने का संदेश देते हुए समस्त देशवासियों से घायलों की मदद व मानवता को बचाए रखनें की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *