सुलतानपुर-जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत परिसर में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत‘‘ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 226 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी शंकर गिरि उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सुलतानपुर के प्रतिनिधि पुलकित सिंह,सांसद सुलतानपुर के प्रतिनिधि रंजीत सिंह, विधायक इसौली मोहम्मद ताहिर खान, विधायक लम्भुआ के प्रतिनिधि लक्ष्मीकान्त दूबे,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.आर.ए.वर्मा ने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी।जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा नव-दम्पत्तियों को आर्शीवाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की गयी। उन्होंने सभी नव-दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिये किसी न किसी रोजगार से जुड़ने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने अपने सम्बोधन में सभी नव-दम्पत्तियों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी गयी यह महत्वपूर्ण योजना समाज के उन वंचित समुदायों को लाभ पहुचा रही है,जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।कार्यक्रम के आयोजक अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायन चन्द व जिला समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी अमित सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया तथा वैवाहिक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान करते हुए सभी नव-दम्पत्तियों के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की गयी। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में जिला पंचायत मुख्य अभियन्ता/नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी जिला पंचायत दिनेश सिंह का मुख्य योगदान रहा।

