मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर : मेदांता अस्पताल ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर सामने आ रही है। हालांकि, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले सप्ताह ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं।

मुलायम ने 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *