मुस्लिम संप्रदाय हुआ राममय, मुस्लिम पदयात्रा पहुंचा अयोध्या
अयोध्या डीकेयू लाइव ब्यूरो सुरेंद्र कुमार।अयोध्या। डॉ. इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के दिशा निर्देशन में और अपने नबी की प्रेम में मुसलमान राममय में हो चुका है ।उसी कड़ी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पदयात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर के कई स्थानों पर रात्रि विश्राम करने के उपरांत आज शाम निर्धारित कबीर मठ पर पहुंच चुकी है। डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सभी संप्रदाय के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। 30 तारीख को निर्धारित समय अनुसार प्रातः 11:30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन के लिए कबीरमठ से प्रारंभ करेगी। संपूर्ण उत्तर प्रदेश से करीब 200 लोग विभिन्न जिलों से यात्रा में शामिल होंगे दर्शनों प्रांत मुस्लिम समाज के लोग राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष वैष्णो कुलभूषण परम पूज्य नृत्य गोपाल दास जी जी का आशीर्वाद लेंगे और भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे उसके उपरांत वैष्णो कुलभूषण पूज्य संत कमल नयन दास शास्त्री जी के सानिध्य में ठाकुर राजा रईस प्रेस वार्ता होगी।

