मेजर वीरेंद्र सिंह तोमर ने बच्चों में भरी देशभक्ति की भावना
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखनऊ महानगर ने अवध प्रांत के पदाधिकारियों संग 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध जिसमें भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं अभूतपूर्व रण कौशल से पाकिस्तानी सेना के 93000 सैनिकों को उनके सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए ए के नियाजी के साथ भारतीय सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्म समर्पण करना पड़ा था। उस 1971 की अनुपम विजय को याद करने के लिए सांई पब्लिक इंटर कॉलेज, नील मत्था, लखनऊ में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ कॉलेज के अध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर राजीव द्विवेदी ने तथा संगठन गीत अवध प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर जेबीएस चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि कर्नल एलके तिवारी साहब ने अपने संबोधन मे विजय दिवस के बारे में पूर्ण प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि कैप्टन आर विक्रम सिंह,पूर्व आईएएस एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने विजय दिवस पर बोलते हुए विजय दिवस को सभी छात्रों एवं अध्यापकों के बीच मनाने का कारण बताया कि यह बच्चे कल का भविष्य है इन्हें अपनी सेना की अनुपम विजय गाथा के बारे में पता होना चाहिए जिससे राष्ट्र का जन जन गौरव महसूस करें और राष्ट्रभक्ति जन-जन में जागृत हो । अवध प्रांत के अध्यक्ष मेजर बीएस तोमर ने अपने उद्बोधन से बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने का सफल प्रयास किया और सभी पदाधिकारियों तथा कालेज प्रिंसिपल अध्यापकों और बच्चों सहित सभी पूर्व सैनिक पदाधिकारियों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया । कार्यक्रम को मेजर आनंद टंडन,संगठन सचिव उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड ने तथा में कैप्टन इंदल सिंह चंदेल,सचिव उत्तर प्रदेश ने भी संबोधित किया। कैप्टन सरोज सिंह और सूबेदार मेजर राजीव द्विवेदी ने ओजस्वी कविताएं प्रस्तुत की । बीच में विद्यालय के छात्रों ने भी अपनी राष्ट्रभक्ति की कविताओं से समां बांधा। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर बीएल वर्मा प्रदेश सचिव, अवध प्रांत संगठन सचिव बीएन तिवारी लखनऊ अध्यक्ष परिजात मिश्रा उपाध्यक्ष ललित मोहन पंत एवं एमके सिंह सचिव कैप्टन अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, मातृशक्ति अध्यक्ष पूनम सिंह एवं तूलिका त्रिपाठी एवं घनश्याम प्रसाद केसरी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ हुआ। जय हिंद

