मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की जोरदार टक्कर लगने से मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की जोरदार टक्कर लगने से मौत

रिलायंस गेट के सामने ग्रामीणों ने किया रोड जाम

( उमाकान्त श्रीवास्तव )

 

शाहजहांपुर : – – हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर सुबह मुँह अंधेरे साथी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले 17 वर्षीय युवक की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर लगने के कारण मौत हो गई ।

वतादे घटना स्थल जनपद से हरदोई जाने वाले रोड के किनारे स्थित रिलायंस थर्मल पावर रोजा एडमिन गेट का है । जहां गुवारी निवासी 17 वर्षीय शिबू पुत्र शिवनंदन सुबह – सुबह मॉर्निंग वॉक पर एक साथी के साथ निकला था । अचानक एडमिन गेट के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । शिबू कक्षा 9 का छात्र बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक उसके पिता कश्मीर में काम धंधे पर गए हुए हैं । जैसे ही उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो गांव वालों ने आक्रोशित होकर रिलायंस गेट के सामने हाईवे जाम कर दिया । इसकी सूचना पाकर भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने काफी कुछ समझाने बुझाने के बाद जाम खुलवाया एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सीडेंट करने से पूर्व गाड़ी को रिलायंस के एक गार्ड ने रोक रखा था जो उससे बातें कर रहा था । उसको पूरा पता है की गाड़ी किसकी और कहां की थी जो वहां से चलने के बाद एक्सीडेंट करके भाग गई । वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए गार्ड को थाने में बिठा रखा है । मामला रिलायंस से संबंधित होने के कारण अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है मौके पर पुलिस अधीक्षक , थाना अध्यक्ष सहित तमाम आला अधिकारी छानबीन में लगे हुए हैं वहीं मृतक की मां एवं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *