मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने पर वसीम रिज़वी का धर्मगुरुओं ने फूंका पुतला , गिरफ़्तारी की किया मांग

 

जौनपुर । शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा हज़रत मोहम्मद साहब पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने के विरोध में ज़िले के धर्मगुरुओ में आक्रोश का माहौल है । बुधवार को वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी के नेतृत्व में सदर इमामबाड़े के पास विरोध जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया । इस दौरान धर्मगुरुओं ने वसीम रिज़वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की ।
धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैद ने कहा कि भारत की गंगा जमुनी तहजीब को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बिगाड़ने पर तुले हुए हैं । यह बार-बार सुर्खियों में आने के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं जो मुस्लिम समाज के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । मौलाना ने देश के प्रधानमंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री से मांग किया कि वसीम रिजवी के खिलाफ अति शीघ्र कड़ी कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे भेजें ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति ना हो सके मौलाना ने कहा कि वसीम रिजवी ने पिछले एक दशक से वक़्फ़ बोर्ड में तमाम तरह की अनियमितताएं किया है साथ ही अभी कुछ दिन पहले मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान की आयतों में टिप्पणी की थी अगर उसी समय सरकार वसीम पर कड़ी कार्रवाई करती तो आज ऐसी नौबत ना आती की वसीम जैसे भ्रष्टाचारी अपने बचाव के लिए हजरत मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करता । उन्होंने मांग किया कि शीघ्र ही वसीम रिजवी पर कड़ी कार्रवाई की जाए । इस मौके पर मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना मेराज खान , मौलाना रज़ा अब्बास , मौलाना दिलशाद , मौलाना हैदर मेंहदी , मौलाना जफर खान , मौलाना मोहसिन , मौलाना सैफ़ , हसन मेंहदी , सूरज यादव , मिथलेश सिंह , आक़िफ़ हुसैनी आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *