गोरखपुर मण्डल प्रभारी आशुतोष चौधरी :
गोरखपुर ,कम्हरिया घाट संपर्क मार्ग इस कदर जर्जर हो गया है कि लोगों को गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है।
उरुवा बाजार से धुरियापार धुरियापार से शाहपुर तक दस किमी लंबी इस सड़क पर गड्डों की भरमार से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन अफसर मरम्मत को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं।
बरसात के समय में गड्ढे में पानी भर जाने के कारण गढ्ढे दिखाई नहीं देते और वो दुर्घटना के शिकार हो रहें है । धुरियापार रोड के आसपास लोगों का कहना है की रोज कोई न कोई इन गड्ढों गिर कर घायल होते रहते है। विधानसभा चिल्लूपार की सबसे बड़ी समस्या सड़क और जल निकासी की समस्या है जिस पर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा।

