रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और कराने की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई। कालेज की छात्र/छात्राओं ने शपथ लेने के दौरान संकल्प लिया कि वह खुद भी यातायात नियमों का पालन करेंगे साथ ही परिवार के व आस पड़ोस के अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे। कालेज के अंग्रेजी शिक्षक सोनू कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई,साथ ही उन्होंने छात्र/छात्राओं से दो पहिया वाहनों से चल रहे लोगों को सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक करने का भी आग्रह किया। कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। बच्चों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।यदि अविभावक ऐसा करें तो प्रत्येक बच्चा उन्हें टोंक दे।तेज रफ्तार गाड़ी न चलायें,जिससे कि हमारा भी जीवन संकट में हो और सामने वाले का भी जीवन संकट में आ जाये। कहा कि 18 वर्ष से नीचे के किशोर दो पहिया, व चार पहिया वाहन ना चलायें। 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवकों व पुरूष हेलमेट व सीट बेल्ट व ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी के कागजात के साथ ही वाहन को लेकर रोड पर निकलें।सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख बजह यातायात नियमों का पालन न करना,और असुरक्षित वाहन चलाना है।इसलिए सभी नियमों का पालन करें।इस मौके पर सभी शिक्षक/कर्मचारी व बच्चे मौजूद रहे।

