युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वितरित किया गया प्रमाण पत्र

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा वितरित किया गया प्रमाण पत्र

अयोध्या।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकास खंड स्तर के विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता युवक/ महिला मंगल दल को विकास खंड पर प्रणाम पत्र वितरित किया गया।सोमवार को विकास खंड मिल्कीपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल वर्मा द्वारा युवक मंगल दल नेवली विकास खंड पूरा बाजार तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीक्षा तिवारी द्वारा युवक मंगल दल सनेथू विकास खंड मया बाजार मे वितरित किया गया।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमन वर्मा द्वारा युवक मंगल दल चिरकिटहा को यूथ अवॉर्ड प्रदान किया गया।विकास खंड मसौधा,सोहावल, मवई एवं रुदौली के विवेकानंद यूथ अवॉर्ड विजेता मंगल दल को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम विवेकानंद यूथ अवॉर्ड प्रदान किया गया।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक चौबे द्वारा जीआईसी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर बच्चों से संवाद एवं मुख्य मंत्री के अभिभाषण का लाइव प्रसारण दिखाया गया।साथ साथ विभागीय ग्रामीण स्टेडियम कोटडीह सरैया विकास खंड सोहावल, ग्रामीण स्टेडियम कंधई कला विकास खंड अमानीगंज एवं ग्रामीण स्टेडियम बेसिंह पूरा बाजार में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में खेल का आयोजन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *