यूपी एसटीएफ को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता,पैनी नजर के आगे अपराधियो मे मची खलबली

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)यूपी एसटीएफ को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली।यूपी एसटीएफ की पैनी नज़र के आगे अपराधियो में  खलबली मची है।एसटीएफ लखनऊ ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति एवं साल्वर गैंग, परीक्षा केंद्र का मैनेजमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार करने वाली कंपनी से सांठगांठ कर टीजीटी पीजीटी व टीईटी के माध्यम से भर्ती कराने वाले गिरोह के सरगना रामनिवास उर्फ राम भैया का पर्दाफास किया,वही आरोपी राम भैया निवासी विजेंद्र कॉलोनी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद बताया जा रहा है।शातिर राम भैया के साथ 2 अन्य आरोपी संजय सिंह व रविंद्र कुमार उर्फ रवि को थाना क्षेत्र विभूति खंड लखनऊ से गिरफ्तार  किया गया।पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन,4 चेकबुक, 4 बियरर चेक, व 4 डेबिट कार्ड, 3 क्रेडिट कार्ड, 3 आधार कार्ड, 0ल5 वोटर आईडी, 7 पेन ड्राइव, विभिन्न प्रकार के कागजात व 2.5 लाख रुपए नगद बरामद करने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *