योग के प्रचार प्रसार में योगदान देने वाले शिक्षक व कार्यकर्ता हुये सम्मानित-
-पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक व कार्यकर्ता हुये सम्मानित-
-योग को जन-जन तक पहुँचाने में पतंजलि के प्रयास सराहनीय-अनिल अग्रवाल
लखनऊ. विगत कई वर्षों से योग के प्रचार-प्रसार में लगे, देश, समाज व परिवारों को निरोग व स्वस्थ्य बनाने के पुनीत कार्य में सम्मिलित योग शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पतंजलि योग समिति तथा भारत स्वाभिमान, लखनऊ-पश्चिम के तत्तावधान में रविवार को सैकड़ों की संख्या में योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय के प्रागंण में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता राज किशोर मौर्या ने की।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय योग के प्रचार-प्रसार में वर्षों से लगे वरिष्ठ नागरिकों, योग शिक्षकों, सह-योग शिक्षकों को पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमाान के द्वारा स्मृति चिहन व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल ने योग के प्रचार-प्रसार में लगे योग साधकों के साथ समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।
सम्मान समारोह में संरक्षक संदीप गर्ग,समिति के अक्ष्यक्ष सूर्य प्रकाश, भारत स्वाभिमान लखनऊ पश्चिम प्रभारी कुलदीप सिंह, महामंत्री अशोक त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर जैन, वरिष्ठ योग शिक्षक राजेश त्रिवेदी सहित शैल सचान, मयंक चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, कपिलदेव विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, अखिलेश कुमार त्रिभुवन नाथ, किृष्ण कुमार, रूपेश मिश्रा सहित दो सौ से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

