यौन शोषण के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार इनामी गिरफ्तार

उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व जघन्य अपराधों के वांछित , फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना कोतवाली पुलिस को डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है ।
थाना कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह की गठित पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यादव ने हमराही आरक्षी आकाश कुमार एवँ आदेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अण्टा चौराहे के आगे विसरात रोड पर ठेके के पास से यौन शोषण के मामले में पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी 15 हजार रूपये के इनामी अपराधी राजीव को दिन के करीब ग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया । इस बारे में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त 31 अक्टूबर 2020 से थाना कोतवाली में दर्ज यौन शोषण के मुकदमें में फरार चल रहा था । जिसको गिरफ्तार करने के लिए कुर्की की भी कार्यवाही की गयी थी । अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने भी 15 हजार रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था । पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में लगातार सम्भावित जगहो पर दबिश दे रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *