रंजिश में दो पक्षों में मारपीट इलाज के दौरान युवक मरा

*रंजिश में दो पक्षों में मारपीट इलाज के दौरान युवक मरा*

अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।अयोध्या – खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे पांडे मजरे कीन्हूंपुर गांव में दो पक्षों में पांच फरवरी की रात हुई मारपीट में इलाज के दौरान लखनऊ में संदीप कुमार (32) की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ खंड़ासा पुलिस को कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है। उधर मृतक का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने तक शव का अंतिम संस्कार न करने का फैसला लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मृतक के भाई ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मनोज कुमार पुत्र छंगू प्रसाद से पुराना विवाद है। इसके संबंध में पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसी रंजिश के चलते 5 फरवरी को रात्रि लगभग 9 बजे मनोज कुमार विदेशीराम, दीपक नीरज पुत्रगण छंगू राजेश राकेश पुत्र मंगरु नरेना शांति क्रांति मनोज अमरजीत मनोज कुमार शिव लाल भगेलू आदि लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडा तथा लोहे की राड फरसा कुल्हाड़ी लेकर गाली देते हुए मेरे भाई को मारने लगे जिसे बचाने गये अमरजीत, सूरज , व दिलीप को भी जान से मारने की नीयत से मारकर गिरा दिया। हल्ला गुहार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गये इसके बाद उपरोक्त लोग वहां से धमकी देते हुए चले गए । जिसमें संदीप बेहोश हो गया तथा अमरजीत सूरज व दिलीप को भी गंभीर चोटें आई। परिजन तुरंत जिला अस्पताल गए यहां से डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया, जिसकी मौत मंगलवार मौत हो गई। जबकि बाकी चार घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के छोटी-छोटी दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष खंड़ासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *