रघुकुल सदन देवकाली परिसर मे हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।लघु उद्योग भारती द्वारा रघुकुल सदन देवकाली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संतों,उद्यमियों, विधायकों, व्यवसायियों ने उल्लासपूर्ण माहौल में फूलों की होली खेलकर होली की बधाई दिया।कार्यक्रम के संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि, समारोह में आने वाले अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं अंगवस्त्र पहना कर लघु उद्योग भारती के सचिव विक्रम माकीन, उपाध्यक्ष अजय खन्ना, मंडल सचिव सर्वज्ञ सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष आनंद एवं सदस्य संजय अग्रवाल ने अभिनंदन किया। समारोह का संचालन कर रहे अरुण कुमार अग्रवाल ने अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया।जिला अध्यक्ष संजीव गोयल ने होली की बधाई देते हुए सभी का स्वागत किया।लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने लघु उद्योग भारती की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 1994 में गठित इस संगठन में आज पूरे देश के प्रत्येक राज्य में 70 हजार से अधिक सदस्य हैं। उद्योगों के माध्यम से राजस्व प्रदान करते हुए “राष्ट्र हित सर्वोपरि” इस संगठन का मूल मंत्र है। सरकार से उद्योग जगत की समस्याओं का निदान कराने के लिए लघु उद्योग भारती सेतु का काम कर रही है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अयोध्या के उद्यमियों और व्यवसायियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या ने आर्थिक विकास में एक नया इतिहास रच दिया है। स्थानीय उत्पादों का बाजार विकसित होना अयोध्या के लिए बहुत ही शुभ है।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भारत की अर्थव्यवस्था विकसित करने में ग्रामीण और लघु उद्योगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह सिंह ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि होली के अवसर पर इस समारोह से आपसी सौहार्द और प्रेम बढ़ता है, उन्होंने अयोध्या जिले उद्यमियों से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की।अयोध्या विधायक एवं व्यापारी समाज के संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा संजीवनी का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमी संगठनो की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय उपलब्ध हैं।समारोह के विशिष्ट अतिथि हनुमंत सदन के महंत मिथिलेश नंदनी शरण ने वसंत ऋतु को ऋतुओं की सर्वश्रेष्ठ काल बताते हुए कहा, अयोध्या की परम्परा में बसंत पंचमी से होली तक बसंत उत्सव मनाने का उल्लेख है, जिसमे प्रभु श्रीराम को सरसों, गेहूं की बाली एवं पीले पुष्पों से बसंत दर्शन कराये जाते हैं। होली एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोग स्वयं को रंग ना लगा कर दूसरों को रंग लगा प्रेम बढ़ाते हैं। भगवान कुश द्वारा नागेश्वरनाथ महादेव को साक्षी मानकर जो रघुकुल स्थापित किया गया, हम सब उसी परंपरा में अयोध्या को आगे बढ़ाने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी ने अयोध्या के व्यवसायियों और उधमियों को शुभकामना देते हुए आगामी १९ मार्च को आयोजित होने वाले “श्री राम यन्त्र” की स्थापना कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।समारोह के जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पेट्रोलियम डीलर अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा नेता शक्ति सिंह, अभय सिंह, अवधेश वर्मा, उद्यमी अविनाश चंद्रा, संभाग महामंत्री अरुण भाटिया, श्यामपाल चोपड़ा, पवन जीवानी, ओम प्रकाश जायसवाल, आई आई ए अध्यक्ष सुमित जायसवाल, पीयूष चंद्रा,पुरुषार्थ तोलानी, शांतनु सिंह, सीए सजन कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कर अधिवक्ता आनंद सिंघल, अरविंद अग्रवाल, राम निवास अग्रवाल, पदम कांत सक्सेना, संघ प्रचारक बालेंदु जी सहित उद्यमी सम्मिलित हुए। समारोह के अंत में अनुराग अग्रवाल, अमित केडिया, संजीव गोयल, आशीष अग्रवाल ने अतिथियों को शाल प्रदान कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

