रजनीकान्त प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, 116, जिला सेवायोजना कार्यालय, रासमण्डल जौनपुर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष लाइन बाजार को निर्देशित किया गया

जौनपुर ,मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान एवं मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण साई तेजा सीलम ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त पोस्टल बैलेट मतदान कार्मिकों का आवश्यक प्रशिक्षण 13 मई 2024 को समय प्रातः 11.00 से प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट परिसर, जौनपुर में आयोजित किया गया था। जिसमे मतपत्र पार्टी संख्या पी०बी०टी०-21 में नियुक्त रजनीकान्त प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, 116, जिला सेवायोजन कार्यालय, रासमण्डल जौनपुर द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित रहते हुए भी प्रशिक्षण में कोई रूचि न लेते हुए प्रशिक्षण की कोई भी जानकारी नहीं प्राप्त नहीं की गयी। कार्य निर्वाचन से सम्बन्धित है। जिसपर उन्होंने रजनीकान्त प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, 116, जिला सेवायोजना कार्यालय, रासमण्डल जौनपुर पर प्रथम सूचना रिपीट (FIR) दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष लाइन बाजार को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *