राकेश जायसवाल ने डॉ.अमित सिंह चौहान के पक्ष में खोला मोर्चा संभाली चुनाव की कमान

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डा. अमित सिंह चौहान के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है,उन्होंने ने अपनी टीम के साथ चुनावी कमान संभाल ली है,राकेश जायसवाल ने अमित सिंह के पक्ष में चुनाव की बयार लाने के लिए सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरौनी, उचितपुर, सनजयगंज, मजनावां, सुरवारी, पिंनावा सहित गई गांव में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान के पक्ष में  बैठक को संबोधित करते हुऐ कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान विदेशों में भी देश का मान बढ़ा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ कार्यशैली के चलते कानून का राज़ स्थापित हुआ है, तथा आम नागरिक में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, आज प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित है तो यह भाजपा सरकार की ही देन है,उन्होंने कहा कि जिस कैराना से हिंदू व्यापारियों का डर के मारे पलायन होता था, उसी कैराना में अब पलायित हुये लोगों की घर वापसी हो रही है,राकेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आम-जनमानस व किसानों के हित में किए गये सकारात्मक कार्यों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुनः सत्ता में आना तय है,इसलिए किसी प्रकार की चूक नहीं करनी है और डा. अमित सिंह को जिताकर भाजपा की सरकार बनानी है,इस दौरान उन्होंने कई लोंगो को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी रामचरण जयसवाल प्रेम जयसवाल धर्मेंद्र यादव गब्बर घनश्याम यादव राजकुमार गुप्ता रमाशंकर दुर्गेश जयसवाल रामेश्वर गुप्ता संतोष मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा गोविंद मिश्रा मंडल मंत्री जनार्दन मिश्रा मनोज मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार पप्पू राज बहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *