राजधानी में घुमन्तू परिवारों को जाड़े के वस्त्र वितरित
लखनऊ – मानवाधिकार जनसेवा परिषद के द्वारा देवा रोड स्थित् टेल्को फैक्ट्री के पीछे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले घुमन्तू परिवारों को जाड़े से बचाव हेतु वस्त्र वितरित किए गये। इस अवसर पर बच्चों को बिस्कुट बांटे गए जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उसके पश्चात चिनहट में रामलीला मैदान के पास रहने वाले घुमन्तू परिवारों के बच्चों को भी बिस्कुट वितरित किए गये।
लखनऊ के बाहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर घुमन्तू परिवार रहते हैं जिन्हें सामाजिक संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद प्रति वर्ष गरीब परिवारों को जाड़े में वस्त्र वितरित करता है। संघ परिवार से जुड़े गगन शर्मा ने रूप कुमार शर्मा को बताया कि घुमन्तू परिवारों को जाड़े के वस्त्रों की आवश्यकता है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा इस वर्ष घुमन्तू परिवारों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, गगन शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

