गोला तहसील के मुहालजलकर नाले के ठेका को लेकर कुछ दबंगों ने ठेका लिए मछुआरे को विगत रविवार को मारपीट कर घायल कर दिया व मछुआरे का जाल बांस उखाड़कर फेक दिया और जबरन अपना जाल बांस गाड़ दिया गया था । सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और दबंगों को काफी डांट फटकार लगाई , शांति भंग में चालान भी किया कोइलीखाल पुल से पूरब बैरियाखास सिवान तक बड़हलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम आछेडीह निवासी मनोज निषाद पुत्र बलवंत निषाद ने ठेका लिया है । विगत रविवार को मनोज नाले में जाल बांस गाड़ रहा था कि दबंग आ धमके और मनोज को मारे पीटे थे । न्याय को लेकर मनोज निषाद गुरुवार को मत्स्य एवं पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद से मिला और अपनी पीड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई । राज्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल एडीएम गोला को स्वयं देखते हुए प्रकरण का निस्तारण कराने और मछुआरे को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया

