राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं से हुई रुबरु

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम अयोध्या जिले के सर्किट हाउस मे जाकर महिलाओं की समस्याओं से रुबरु हुई। इस मौके पर वो जिला प्रशासन पर नाराज भी दिखी।वहां पर नदारद एडीएम,सिटी मजिस्ट्रेट,एसडीएम पर काफी नाराज दिखी।इस मौके पर उन्होने कहा कि जब संबंधित अधिकारी व कर्मी नदारद रहेगे तो कैसे महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगी।इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने योगी सरकार के मिशन शक्ति की तारीफ करते हुये कहा कि इस समय थानों में जो महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के लिये बनी है वह काफी कारगर दिखाई दे रही है।मालूम हो कि जिले में महिला थाना एक ही होता है।जबकि महिलाओं की समस्याएं पूरे जिले में है।वही अब जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खुलने से महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो रहा है।जो  महिलाएं अपनी बातें पुरुष पुलिस कर्मियो से नहीं कह पाती वही वे महिला पुलिस कर्मियो से ही अपनी बातें शेयर कर लेती है।उन्होने कहा कि महिला मिशन शक्ति के तहत थानों में बने महिला डेस्क महिलाओं के लिए रामबाण साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *