क्राइम ब्यूरो राजेश दीक्षित
गोरखपुर/उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सबसे बड़े संगठन राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की गोरखपुर कार्यकारिणी का चुनाव मोहद्दीपुर स्थित संगठन भवन में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के समस्त सदस्यों ने उपस्थित होकर बैलेट पेपर से एवं परिचालन ड्यूटी में कार्यरत सदस्यों ने व्हाट्सएप के माध्यम से मतदान किया।
मतदान हेतु विशिष्ट सदस्य के रूप में केंद्रीय उप महासचिव अखिलेश गुप्ता एवं सीपीएफ ट्रस्टी चंद्रभूषण उपाध्याय तथा चुनाव अधिकारी के रूप में प्रभुनाथ प्रसाद एवं संगम लाल मौर्या ने निर्विवाद चुनाव संपन्न करवाया। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार सिंह, जिला सचिव पद पर उपेंद्र पाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर आर पी सिंह निर्वाचित घोषित हुए, साथ ही जनपद संरक्षक पद पर अनूप मिश्रा एवं बेचू पाल, कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार राय, विमलेश गोरखपुरी, जितेंद्र कुमार एवं रामकिशुन, उप सचिव पद पर राकेश चौरसिया, अजय गुप्ता, साहब सिंह एवं अजय चौहान, संगठन सचिव पद पर गिरजेश्वर मल्ल, उप संगठन सचिव पद पर गजेंद्र मौर्य, राजनारायण, अभिषेक कुमार एवं रामनाथ शर्मा, प्रचार सचिव पद पर परवेज खान, सत्य प्रकाश सिंह, नित्यानंद सोनकर एवं दीपक चौधरी तथा वित्त निरीक्षक पद पर श्री सर्वेश यादव का निर्वाचन किया गया। समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा की प्राविधिक संघ हमेशा से तकनीशियन कर्मियों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी यह सिलसिला और मजबूती के साथ बरकरार रखा जाएगा, किसी भी तकनीशियन कर्मी का अहित एवं शोषण नहीं होने दिया जाएगा एवं उच्चाधिकारियों से संवाद स्थापित कर संवर्ग की समस्त समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव पूर्व जिला सचिव विनय शंकर अमरनाथ मौर्या दीपक सिंह पंकज गुप्ता मुकेश यादव सुजीत सिंह समेत सैकड़ों तकनीशियन कर्मियों ने उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जिला कार्यकारिणी के गठन अपनी अहम भूमिका निभाई।

