रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नागा साधु की गला दबाकर हत्या, बंद मिला CCTV

रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नागा साधु की गला दबाकर हत्या, बंद मिला CCTV

अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमार। अयोध्या राम नगरी के हनुमानगढ़ी मंदिर में
राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास उम्र 44 वर्ष की गला दबाकर हत्या की गई। मृतक के गले पर गहरा निशान की पुष्टि की गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। हनुमानगढ़ परिसर में ही रह रहे ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला को संदिग्ध मानकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। मौके पर रह रहे ऋषभ शुक्ला मंदिर परिसर से फरार है। मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी भी बंद मिला, इस प्रकार की घटना 1 महीने के अंदर हनुमानगढ़ी पर दूसरी बार वारदात हुई है, कुछ दिन पहले नागा साधु ने हनुमानगढ़ परिसर में आत्महत्या की थी, फिर से आज हनुमानगढ़ी क्षेत्र में हत्या हुई, इस हत्या से हनुमानगढ़ क्षेत्र में सनसनी मची हुई है, यह मामला थाना राम जन्मभूमि के कटरा चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *