रामनगरी मे ड्रोन मिलने से घंटों हलकान रही अयोध्या पुलिस

अयोध्या (संवाददाता) सरवन कुमार।अयोध्या रामनगरी मे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में उदय पब्लिक स्कूल के पास ड्रोन मिलने से घंटों हलकान रही अयोध्या पुलिस मामला तब शांत हुआ जब यह पता चला कि ड्रोन रेलवे विभाग का था। छानबीन के बाद पता चला रेलवे विभाग कंस्ट्रक्शन का काम देख रहे आईओडब्ल्यू डिपार्टमेंट के इंजीनियरों द्वारा दिन में ड्रोन से फुटेज ली जा रही थी। ड्रोन के रिमोट से अनियंत्रित हो जाने के कारण अयोध्या में ड्रोन कैमरे के गिरने की आशंका थी। शहर में तैनात आईपीएस अधिकारी पलाश बंसल की गहन पड़ताल के बाद ड्रोन कैमरे की शिनाख्त की गई। राम नगरी में अलर्ट पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही थी। दिल्ली और यूपी के कई जगहों से संदिग्धो की आज बड़ी गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में अलर्ट पुलिस ने बड़ी ही मशक्कत के बाद ड्रोन की प्रथम दृष्टया शिनाख्त की। अयोध्या पुलिस रेलवे के आईओडब्ल्यू डिपार्टमेंट के अफसरों से कर रही जानकारी कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी कर रही जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *