राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:55 पर होगी श्री रामयंत्र की स्थापना

राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:55 पर होगी श्री रामयंत्र की स्थापना

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:55 पर श्री रामयंत्र की स्थापना की जायेगी।19 मार्च को वैदिक मंत्रोचार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11:55 पर अभिजीत मुहूर्त मे श्री राम यंत्र की विधिवत स्थापना करेगी।राष्ट्रपति सुबह 11:00 बजे राम मंदिर पहुंचेंगी इसके बाद परिसर के सभी उप मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।12:45 से 2:15 तक राष्ट्रपति समेत अन्य अतिथियों का संबोधन होगी।संबोधन के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों को रामलला के कराए दर्शन करायेगे।समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमृतानंदमयी, वीरेंद्र हेगड़े संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले शामिल होगे। श्रीराम यंत्र की स्थापना के लिए काशी, दक्षिण भारत व अयोध्या के कुल 51 आचार्य मौजूद रहेंगे।समारोह में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से 5000 से अधिक मेहमानों को बुलाया गया है।मेहमानों में मंदिर आंदोलन के कारसेवक भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *