राम जन्म उत्सव पर बकरे की बलि चढ़ाने का विरोध
बिपिन गुप्ता/महाराष्ट्र
मुंबई, पशु हत्या बंदी संघ के अध्यक्ष बापूसाहेब कृपाजी साबले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पोहरा देवी एवं उमरी में भगवान राम जन्म उत्सव पर होनेवाले बकरे की बलि और रक्तपात को बंद करने का निवेदन किया था । इस पर 5 अप्रैल 2025 तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें मुंबई विधान भवन के सामने स्वयं की नरबलि देने की अनुमति दी जाये यह मांग उन्होंने की है । उन्होंने कहा है कि उनको स्वयं की नरबलि की अनुमति नहीं मिलने पर वह 6 अप्रैल 2025 को स्वयं की नरबलि देंगें और इसके लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार रहेगी ।
साबले ने 24 मार्च 2025 को वासिम जिलाधिकारी के जरिये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने पोहरा देवी एवं उमरी में भगवान् राम की जयंती पर बकरे की बलि और रक्तपात रोकने की मांग की थी। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि पशु हत्या बंदी संघ के द्वारा पोहरा देवी एवं उमरी तालुका मानोरा जिला वासिम इस जगदंबा देवी एवं शामका माता के सामने एवं आस पास के 8 किलोमीटर परिसर में बकरे की बलि दी जाती है। यह प्रथा परंपरा नहीं है केवल 80 साल से यह शुरू किया गया है अब इसे हमेशा के लिए बंद किया जाये। 5 एवं 6 मार्च 2025 राम नवमी के उपलक्ष्य में में सेवालाल महाराज एवं माँ जगदम्बा देवी की यात्रा में बकरे की बलि दी जाती है इसको सरकार रोके , नहीं रोका जायेगा तो हमारा कोई कार्यकर्त्ता देवी के सामने आत्महत्या करेगा। अब 1 अप्रैल को साबले ने पत्र लिखकर मांग की है कि उक्त स्थलों पर बकरे की बलि और रक्तपात पर रोक नहीं लगाए जाने पर वह 6 अप्रैल 2025 को मुंबई विधान भवन के सामने स्वयं की नरबलि देंगें।

