राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट का घड़ी चुनाव चिन्ह रहेगा:एनसीपी नेता आर पी शर्मा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट का घड़ी चुनाव चिन्ह रहेगा:एनसीपी नेता आर पी शर्मा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एनसीपी नेता आर पी शर्मा ने कहा कि साथियों आपको बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि आज बड़े लंबे समय के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बारे में फैसला दे दिया है। इस फैसले के अनुसार माननीय अजीत पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी माना गया है तथा घड़ी चुनाव चिन्ह पर उनका ही हक रहेगा। यह निर्णय लिया गया है साथ में माननीय शरद पवार को नई पार्टी बनाने के लिए नए तीन नाम देने के लिए कहा गया है। अतः इस निर्णय के अनुसार असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट का घड़ी चुनाव चिन्ह रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *