राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को 3 पदक


कानपुर देहात के माती स्टेडियम में 1 से 3 अप्रैल को पांचवीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सम्पन्न हुई जिसमें जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना छेत्र के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था वहीं तीनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड व दो खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
जिसमें नयनसण्ड से यश राय पुत्र संतोष राय गोल्ड मेडल व सुमित राय पुत्र संतोष कुमार राय सिल्वर मेडल ये दोनों खिलाड़ी सुप्रभात चिल्ड्रेन अकादमी नयनसण्ड के छात्र हैं
सौरभ अग्रहरि पुत्र सतीष अग्रहरि गौराबादशाहपुर सिल्वर मेडल ,ये निर्मला देवी पॉलीटेक्निक कॉलेज नयनसण्ड के छात्र है
इन खिलाड़ियों के अपने गृह आगमन पर ग्रामवासियो ने जोरदार स्वागत किया वहीं जौनपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह व सचिव/कोच संजय पाल ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *