राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री संगठन फैसल ठाकुर के पिताजी का निधन, संगठन में शोक
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फैसल ठाकुर के पूज्य पिताजी का 4 मार्च 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुखद अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि फैसल ठाकुर के पिताजी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ॐ शांति 🙏

