राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं खेड़ापति मंदिर स्थापना पर भव्य भंडारे का आयोजन
देवास, 1 जनवरी 2026।
आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दशरथ सिंह जाट के नेतृत्व में गौशाला परिसर में वृक्षारोपण तथा खेड़ापति मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली नगर परिषद अध्यक्ष कमल यादव जी, जनपद सी.ओ. राजू जी मीणा, बागली मंडी अध्यक्ष नरेंद्र जी सराठे, तथा हरियाणा से राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हिंदू युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ममता भारद्वाज जी उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त देवास से जिला पंचायत सदस्य रमण कमल जी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हनी बेजारीया (उज्जैन), रेंज सेक्रेटरी प्रकाश जाधव (उज्जैन रेंज), इंडियन पुलिस महासंघ, इंदौर से कॉलोनी नाइजर युवराज जाट जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पुष्पा चौहान जी, हेमंत जोशी जी, विराट भंवर जी, तथा क्षत्रिय पाटीदार समाज से पुष्पराज पटेल जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
ग्राम क्वेंटिया पानी से सरपंच नरसिंह भार्गव, सचिव पप्पू भार्गव, रूपसिंह भार्गव, गणेश भार्गव, कैलाश भार्गव, रामरतन मुजाल्दे, सखाराम मुजाल्दे, शिवकुमार सोलंकी, करण टैगोर, महामंत्री गोपाल गोयल, रामकन्या अजय चौहान, गौशाला सचिव रीना राजेश भार्गव, अध्यक्ष धर्मेंद्र कर्मा, जिला सचिव राकेश टैगोर (हिंदू युवा वाहिनी), तथा इंडियन पुलिस महासंघ से जयपाल राजपूत जी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हाटपिपल्या तहसील अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी जी एवं ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल कालेसरिया जी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह जाट जी ने अपने संबोधन में कहा कि गौशाला और वृक्षों की रक्षा समाज और संस्कृति की रक्षा के समान है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग का आग्रह किया।

